Jabalpur News: ‘स्वयं Exhibition’ का मंत्री राकेश सिंह ने किया शुभारंभ
Jabalpur News: Minister Rakesh Singh inaugurated 'Swayam Exhibition'

आर्य समय संवाददाता जबलपुर। "नई सोच हमारी कल्पना" महिला मंडल द्वारा एमएसएमई विभाग के प्रोत्साहन से जबलपुर में आयोजित चार दिवसीय ‘स्वयं Exhibition’ का बुधवार को मंत्री राकेश सिंह ने शुभारंभ कर स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उद्यमी महिलाओं की नई सोच हमारी कल्पना की थीम पर आयोजित यह प्रदर्शनी वास्तव में महिलाओं के आत्मनिर्भरता की दिशा में कारगर सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि जब महिलायें कुछ अच्छा करने की ठान लेती हैं तो स्वयं जैसी संस्था का जन्म होता है, फिर कल्पना एक सोच नहीं रहती बल्कि वह एक आंदोलन बन जाता है। उन्होंने इस प्रदर्शनी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी मातृशक्ति आत्मनिर्भर हो।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो, सरकार आपके साथ है। साथ ही कहा कि मेक इन इंडिया को साकार करने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान विधायक अशोक रोहाणी, अभय सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए -